{"_id":"69387edf776f1f31b7080505","slug":"eight-lakh-rupees-were-duped-in-the-name-of-providing-a-plot-lucknow-news-c-13-knp1002-1508913-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के मरी माता मंदिर बालागंज निवासी जुगराज वर्मा ने अर्थ स्ट्रांग इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक और उसके परिजनों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पारा थाने में ठगी, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जुगराज के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उनकी मुलाकात काकोरी के असत्यखेड़ा निवासी सोनू उर्फ बबलू से हुई थी। उसने खुद को कंपनी अर्थ स्ट्रांग इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बताते हुए प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। जुगराज ने भरोसा कर सात लाख रुपये ऑनलाइन और एक लाख रुपये कंपनी के काकोरी मोड़ स्थित कार्यालय में जमा किए।
आरोप है कि लंबे समय तक न तो उन्हें प्लॉट दिया गया और न रकम लौटाई गई। शिकायत पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ और 10 अप्रैल को सोनू ने 4-4 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन ये बाउंस हो गए। जुगराज रुपये लेने घर पहुंचे तो सोनू, उसकी पत्नी कुसुम, भाई संजय और पिता मेवालाल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और दौड़ा लिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।