{"_id":"68780f0e434cf23e10040aac","slug":"eight-arrested-for-sending-crores-of-rupees-of-cyber-fraud-to-chinese-gang-lucknow-news-c-13-knp1002-1295861-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साइबर ठगी के करोड़ों रुपये चीनी गिरोह को भेजने वाले आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साइबर ठगी के करोड़ों रुपये चीनी गिरोह को भेजने वाले आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार जालसाज
लखनऊ। साइबर ठगी के करोड़ों रुपये चीनी गिरोह को भेजने वाले आठ जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कार्रवाई की। आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से चीन में बैठे जालसालों से संपर्क में थे। अब तक आरोपी करीब 20 करोड़ से अधिक रकम स्थानांतरित कर चुके हैं।
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरोह डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोगों की रकम कमीशन पर निकालकर चीन भेजते थे। पकड़े गए आरेापियों में गिरोह का सरगना त्रिवेणीनगर पतौरागंज निवासी राहुल भी शामिल है। गिरोह कमीशन पर बैंक खाते भी लेता था। इसके बाद रकम निकालकर उसे क्रिप्टो में बदलकर ट्रांसफर कर देता था। आरोपियों में सरगना राहुल सोनकर के अलावा डालीगंज निवासी सलमान, चौपटिया निवासी देवांश शुक्लाख्पतौरागंज निवासी राज रावत, ठाकुरगंज निवासी फैजान, सआदतगंज निवासी मोजिज, फैजुल्लागंज निवासी अंकित और मदेयगंज निवासी करन रावत शामिल हैं। आरोपी विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड में कॉल सेंटर की आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पांच राज्यों से छह करोड़ किए ट्रांसफर
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक लाख 75 हजार रुपये, 12 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। छानबीन में सामने आया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र, कनार्टक, असम, हरियाणा और तमिलनाडू से ठगी के छह करोड़ रुपये चीन में बैइे साइबर ठगों को ट्रांसफर किए हैं। आरोपियों का काम बंटा था। सरगना राहुल कुल रकम का 12 प्रतिशम कमीशन लेता था। किराए पर खाता देने वालों को तीन प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। वहीं, एटीएम से रकम निकालने वाले को दो प्रतिशत कमीशन तय था।