{"_id":"6a17589d5c23c9927a034dbf","slug":"eid-ul-adha-prayers-will-be-held-at-10-am-at-aishbagh-eidgah-lucknow-news-c-13-lko1096-1757297-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज
लखनऊ। ईद-उल-अजहा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और ऐशबाग ईदगाह की ओर से ईदगाह में बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। महिलाओं के लिए ईदगाह में नमाज का विशेष इंतजाम है।
विज्ञापन
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ऐशबाग ईदगाह में सुबह नौ बजे तकरीर के बाद सुबह 10 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा कायम रखने के साथ तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलने की खास दुआ भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है, इसलिए खामोशी और अदब के साथ बैठकर इसे सुनना चाहिए। आसिफी मस्जिद में 11 बजे होगी नमाज : शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में सुबह 11 बजे बकरीद की नमाज अदा करेंगे। यहां नमाज मौलाना रजा हैदर जैदी पढ़ाएंगे। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने सभी से समय से मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा करने की अपील की है। सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी का सिलसिला 30 मई तक चलेगा। खुले में कुर्बानी न करें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
बकरीद की नमाज की मस्जिदों में चलीं तैयारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।