{"_id":"5753049e4f1c1bbf481099b2","slug":"eid-to-be-celebrated-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई को मनाई जाएगी ईद: कल्बे सादिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जुलाई को मनाई जाएगी ईद: कल्बे सादिक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरु मौलाना डा. कल्बे सादिक ने ईद 6 जुलाई को होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया भर की विश्वसनीय वेधशालाओं से मिली जानकारियों के मुताबिक इस साल 6 जून (29 शाबान) को भारत के क्षितिज पर रमजानुल मुबारक का चांद नजर आयेगा।
इसके मुताबिक रमजानुल मुबारक की पहली तारीख 7 जून को होगी।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक माह शव्वाल का चांद 5 जुलाई 2016 (29 रमजान) को होने की संभावना है।
देश भर में जहां-जहां आसमान साफ होगा वहां पर ईद का चांद नजर आयेगा।
उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक ईदुल फित्र 6 जुलाई को मनाई जाएगी।