{"_id":"5be72fd9bdec226b327d7334","slug":"efficiency-test-of-lucknow-metro-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत की बोरियों से हो रही मेट्रो रेल के ट्रैक की एफिशिएंसी जांच, फरवरी तक रेल चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत की बोरियों से हो रही मेट्रो रेल के ट्रैक की एफिशिएंसी जांच, फरवरी तक रेल चलाने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) ने रेत की भारी बोरियां रखकर हनुमान सेतु के निकट मेट्रो रेल ट्रैक की एफिशियंसी जांच शुरू की है। जल्द ही यहां मेट्रो रेल को लाकर ट्रैक की वजन वहन करने की क्षमता मापी जाएगी।
विज्ञापन
केडी सिंह स्टेडियम से मुंशी पुलिया के बीच यह टेस्टिंग आने वाले दिनों में जारी रहेगी। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव के अनुसार, 2016 में भी चारबाग रूट के लिए इस प्रकार की टेस्टिंग की गई थी, तब ट्रैक पर बोरियां रखकर ट्रैक को परखा गया था। इस दफा पहले केवल बोरियों से जांच शुरू की गई है
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस जांच से समय बचेगा और इस ट्रैक पर फरवरी में मेट्रो चलाने में मदद मिलेगी। इसके लिए विराट क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। यह टेस्ट की एफिशियंसी जांचने के लिए किया जा रहा है, जिसके परिणाम सकारात्मक मिले हैं।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में यहां रेल से ट्रैक की मजबूती परखी जाएगी, जिसके परिणामों के आधार पर ट्रैक पर रेल चलाने की हरी झंडी मिलेगी। कमीशन ऑफर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) इसी को मानक टेस्ट मानता है।