फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   effect of pradhanmantri ujala yojna in sultapur.

प्रधानमंत्री उजाला योजना से 550 करोड़ रुपये की हुई बचत, बिजली व्यवस्था में भी हुआ सुधार

Fri, 21 Sep 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
effect of pradhanmantri ujala yojna in sultapur.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक मई 2015 को प्रधानमंत्री उजाला योजना का एलान किया था। इसके तहत सरकार कम मूल्य पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराती है ताकि बिजली की बचत की जा सके। प्रधानमंत्री उजाला योजना की शुरुआत करते हुए मोदी ने इस कदम को ऐतिहासिक करार दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने इसे देश को प्रकाश पथ पर ले जाने का अचूक साधन बताया था। प्रधानमंत्री उजाला योजना के शुरुआती एक वर्ष में 125 शहरों में ही लगभग 9 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित हुए। इससे लगभग 550 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष बचत हुई थी। इस योजना का क्रियान्वयन बिजली मंत्रालय की संयुक्त उपक्रम कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उजाला योजना को सफल बनाने के लिए सरकार ने सुल्तानपुर जिले में जगह-जगह कैंप लगवाकर बाजार मूल्य से काफी सस्ती दरों पर एलईडी बल्बों का वितरण कराया। इसके माध्यम से देश में बिजली की खपत को कम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईईएसएल के अनुसार, 15 अगस्त 2018 तक 30,72,34,251 एलईडी बल्बों की बिक्री की जा चुकी है। इससे प्रत्येक वर्ष 15,960 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। प्रधानमंत्री उजाला योजना की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि सीएफएल की तुलना में एलईडी बल्ब 8-10 गुना और सामान्य इनकैंडेसेंट बल्ब (गोल आकार के बल्ब) के मुकाबले 50 गुना ज्यादा टिकाऊ हैं।

'बिजली आपूर्ति के घंटो में वृद्धि हुई'

उजाला योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता बताते हुए समाजसेवी सुन्दर लाल टंडन ने एक साहसिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे बिजली आपूर्ति के घंटो में वृद्धि हुई है। वहीं, प्रदेश में बिजली को लेकर होने वाले आंदोलनों पर भी विराम लग गया है। छात्रा दीपा वर्मा ने कहा, विद्युत बिलों में भी इस योजना से बचत ही बचत हो रही है,पहले एक बल्ब से एक ही कमरे में उजाला होता था तो अब वही उतनी ही बिजली से दस कमरों में उजाला होने लगा है।

कपडा व्यवसाई मंजीत सिंह ने कहा कि उजाला योजना की सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि बाजार में अब सिर्फ एल ई डी बल्ब ही मिलने लगे है। उपभोक्ता संजय शुक्ल ने बताया कि बिजली की बचत से ट्रांसफॉर्मर, विद्युत् तारो के जर्जर होने के क्रम में भी गिरावट आई है।

प्रधानमंत्री की इस योजना की सफलता में प्रदेश सरकार का भी पूर्ण योगदान है। वहीं, व्यवसाई कल्याण सिंह कहते है कि बिजली की खपत में निश्चित रूप से कटौती हुई है। मगर बिजली की दरों में हुई बढ़ोत्तरी से विद्युत उपभोक्ताओं को आपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed