फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Effect of fog in UP: Four flights cancelled, many arrived late

यूपी में कोहरे का असर: चार उड़ाने हुईं निरस्त, कई पहुंचीं विलंब से, आठ घंटे तक लेट पहुंच रही हैं ट्रेनें

Tue, 09 Jan 2024 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 09:25 PM IST
सार

कोहरे का असर यातायात पर पड़ रहा है। मंगलवार को कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान दोनों ही लेट पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर चार उड़ाने निरस्त हुईं। 

विज्ञापन
Effect of fog in UP: Four flights cancelled, many arrived late
कोहरे के कारण लेट चल रही ट्रेन। - फोटो : Ambala

विस्तार

कोहरे के चलते मंगलवार को हवाई और रेल संचालन प्रभावित हुआ। इसमें चार उड़ानें निरस्त हुई तो कई लेट हुईं। यही हाल ट्रेनों का भी रहा। यह भी कोहरे के चलते घंटों लेट रहीं। कोहरे के चलते मंगलवार को लखनऊ से आगरा और वाराणसी की आने-जाने वाली चार उड़ानें रद रहीं। अमौसी एयरपोर्ट से आगरा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7928 मंगलवार को निरस्त रही। 
विज्ञापन


आगरा से आने वाली उड़ान 6ई7932 भी निरस्त रही। अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई7741 और वाराणसी-लखनऊ की उड़ान 6ई7739 भी निरस्त रही। इनके अलावा कई उड़ानें घंटों लेट रहीं। दूसरी ओर कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी ज्यादा हो गई है। मंगलवार को गाड़ी संख्या 15026 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 14 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा 12 और ट्रेनें भी देरी का शिकार हुईं।
विज्ञापन


लेट हुईं उड़ानें
यूके692 लखनऊ-अमृतसर 01:20 घंटा
6ई2194 लखनऊ-चंडीगढ़ 02:55 घंटा
6ई2683 लखनऊ-दिल्ली 40 मिनट
6ई2319 दिल्ली-लखनऊ 50 मिनट
एफजेड444 लखनऊ-दुबई 02:02 घंटा
आईएक्स193 लखनऊ-दुबई 50 मिनट
एफजेड443 दुबई-लखनऊ 02 घंटा
6ई1908 दुबई-लखनऊ 04:40 घंटा

यह गाड़ियां  लेट
09452 भागलपुर-गांधीधाम 12:30 घंटा
14854 मरूधर एक्सप्रेस 05:45 घंटा
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 07:30 घंटा
13414 फरक्का एक्सप्रेस 04:30 घंटा
13240 कोटा-पटना 04 घंटा
12370 कुंभ एक्सप्रेस 02:30 घंटा
19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 02:30 घंटा
18103 अमृतसर-जलियावाला बाग 02 घंटा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed