फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   effect of enemy property bill on raja mahmudabad

सीतापुर की कई संपत्तियों से राजा होंगे बेदखल, सरकार का होगा कब्जा

Thu, 16 Mar 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर Updated Thu, 16 Mar 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
effect of enemy property bill on raja mahmudabad
राजा महमूदाबाद का ‌क‌िला - फोटो : amar ujala
शत्रु संपत्तियों के सारे अधिकार अब सरकार के अधीन होंगे। इन संपत्तियों पर उत्तराधिकारी दावा नहीं कर सकेंगे। मंगलवार को लोकसभा व राज्यसभा में शत्रु संपत्ति विधेयक पास होने के बाद इन संपत्तियों के लिए यह कानून लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां शत्रु संपत्ति के मामले में सबसे ज्यादा प्रापर्टी राजा महमूदाबाद की है। अब इस पर उनका मालिकाना हक खत्म हो जाएगा। सारी शत्रु संपत्ति सरकारी कब्जे में होंगी।जिले में शहर मुख्यालय, महमूदाबाद और बिसवां में शत्रु संपत्ति है।
विज्ञापन


शहर की शत्रु संपत्ति मौजूदा समय में प्रशासन के कब्जे में है। जबकि महमूदाबाद की प्रापर्टी राजा के कब्जे में है। बिसवां की शत्रु संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की शत्रु संपत्ति में ज्यादातर में प्रशासन के कब्जे में है। मौजूदा समय में डीएम, एसपी व सीएमओ का आवास शत्रु संपत्ति के भवनों में है। इसके अलावा प्रेम नगर की शत्रु संपत्ति पर दर्जनों बाशिंदे कॉलोनी बनाकर निवास कर रहे हैं। 


महमूदाबाद में राजा मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान का किला शत्रु संपत्ति है। इसके अलावा बड़ी बाग, बरदही बाग, लखपेड़ा बाग और अमीरगंज व घरपरी में जमीनें भी हैं। सारी संपत्ति पर राजा महमूदाबाद का कब्जा है। ‌ब‌िसवां में नगर का रोडवेज बस स्टाप शत्रु संपत्ति की जमीन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed