{"_id":"6151a5908ebc3ef8d727108e","slug":"effect-of-bharat-band-in-lucknow-and-near-by-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: अवध के ज्यादातर जिलों में नहीं दिखा बंद का असर, शांतिपूर्वक हुए प्रदर्शन, अयोध्या में बंद कराई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: अवध के ज्यादातर जिलों में नहीं दिखा बंद का असर, शांतिपूर्वक हुए प्रदर्शन, अयोध्या में बंद कराई दुकानें
Mon, 27 Sep 2021 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 04:37 PM IST
सार
अवध के जिलों में भारत बंद का ज्यादा असर नजर नहीं आया। दुकानें भी हर रोज की तरह खुलीं और यातायात भी हर रोज की तरह ही रहा। किसानों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भारत बंद का असर नहीं दिखा। दुकानें हर रोज की तरह खुली रहीं और वाहनों का आवागमन भी हर रोज की तरह सामान्य रहा। हालांकि, अयोध्या के चौक इलाके में संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थकों ने कुछ दुकानें बंद करवाई। किसानों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ में भी कुछ असर नहीं दिखा। हालांकि, इस दौरान जिलों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। कहीं से कोई भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मोहनलालगंज के पूरे इलाके मे बंद का कोई असर नहीं दिखा। मोहनलालगंज मे हर चौराहे पर भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
इसी तरह सीतापुर में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। सब कुछ शांति पूर्वक अन्य दिनों की तरह चलता रहा। शहर की बाजार से लेकर कस्बे तक खुले रहे। हालांकि, शहर के पुराने सीतापुर में कुछ एक दुकानें बंद रही। पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। डीएम विशाल भरद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ जगहों पर किसान संगठनों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ऐसे ही बलरामपुर में भी भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। दुकानें और बाजार खुले हुए नजर आए। भारतीय किसान यूनियन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छोटा-मोटा प्रदर्शन कर कृषि कानून वापस लेने का ज्ञापन सौंपा है।
अमेठी जिले में भारत बंद का कोई असर नहीं रहा। सभी बाजारों में दुकानें अन्य दिनों की तरह खुली रहीं। एकाध किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से इन संगठनों के प्रदर्शन व आह्वान का कोई अर्थ नहीं निकला।