फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education Stalled Amidst Teachers' Feud; Future of 200 Children Affected

Lucknow News: शिक्षकों की तकरार में फंसी पढ़ाई, 200 बच्चों का भविष्य प्रभावित

Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Education Stalled Amidst Teachers' Feud; Future of 200 Children Affected
यूपी बोर्ड 
लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज स्थित मदारपुर कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने लगा है। विद्यालय में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की टीम ने विद्यालय पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


अभिभावकों के अनुसार, मदारपुर विद्यालय में एक अन्य विद्यालय के मर्ज होने के बाद बच्चों के बीच तालमेल तो बेहतर हुआ, लेकिन शिक्षकों के बीच विवाद बढ़ गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की शिक्षामित्र कंचन और शिक्षक मनोज किशोर सिंह का व्यवहार ठीक नहीं है। बच्चों के साथ भी उनका आचरण संतोषजनक नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों के आपसी विवाद के कारण विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया ने बताया कि वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय मदारपुर में शंभू दयाल इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। विद्यालय मर्ज होने से पहले प्राथमिक विद्यालय में मनोज सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे। शिकायत के आधार पर ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed