फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education minister wants improvement in govt schools.

'बड़े लोग बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं'

Sat, 13 Dec 2014 01:11 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Education minister wants improvement in govt schools.

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि बेसिक शिक्षा में सुधार की बहुत जरूरत है। इसकी गुणवत्ता में सुधार तभी आएगा जब अधिकारी व शिक्षक मन लगाकर काम करेंगे। अभिभावकों को यह विश्वास होना चाहिए कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में भी अच्छी पढ़ाई होती है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री शुक्रवार को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल कॉलेज में दो दिवसीय संगोष्ठी में बोल रहे थे।

‘शैक्षणिक गुणात्मकता में सुधार एवं बेसिक शिक्षा के उन्नयन’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा अच्छा नागरिक बने।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा में सुधार तभी माना जाएगा जब बड़े-बड़े विद्वान, प्रोफेसर, अधिकारी व सभी बड़े लोग अपने बच्चों को सरकारी बेसिक स्कूलों में पढ़ाने में रुचि लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी संघों को समाप्त कर निदेशक को निर्देशित किया है कि वे एक संघ बना लें।

नैतिक शिक्षा को मिले बढ़ावा

Education minister wants improvement in govt schools.

इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम करता है। यह पवित्र और बहुत बड़े उद्धार का काम है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि बेसिक शिक्षा में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया जाए। साथ ही कहा कि नैतिक शिक्षा को भी बढ़ाया जाए।

कई अधिकारी हुए पुरस्कृत
बेसिक शिक्षा में मूल परिर्वतन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मुजफ्फरनगर के बीएसए कौश्तुभ कुमार सिंह, उन्नाव डायट के प्राचार्य सर्वानन्द, फर्रुखाबाद के डीआईओएस भगवत पटेल को पुरस्कृत किया।

खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार (मुजफ्फरनगर), विश्वास कुमार, राम प्रताप सिंह, (बाराबंकी), रुद्र्र प्रताप यादव शाहगंज (जौनपुर), जैनेंद्र कुमार गुप्त ऊंचाहार (रायबरेली), ममता सरकार धर्मापुर (जौनपुर), जगत सिंह ताल बेहट (ललितपुर) को बेसिक शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार के लिए पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed