फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education Department: employees stuck in one place for a long time will be transferred in up

बेसिक शिक्षा विभाग : लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मी 10 जुलाई तक हटाए जाएंगे

Thu, 24 Jun 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 06:39 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने लंबे समय से एक ही जिले व मंडल में जमे खंड शिक्षा अधिकारियों, समूह ग के लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ संप्रेक्षक, कनिष्ठ संप्रेक्षकों का तबादला भी अवरोही क्रम में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Education Department: employees stuck in one place for a long time will be transferred in up
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तरों और स्कूलों में एक ही जिले व मंडल में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक ही जिले में जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का 10 जुलाई तक स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने लंबे समय से एक ही जिले व मंडल में जमे खंड शिक्षा अधिकारियों, समूह ग के लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ संप्रेक्षक, कनिष्ठ संप्रेक्षकों का तबादला भी अवरोही क्रम में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने तीन वर्ष से एक ही पटल पर जमे बाबुओं का भी तबादला करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला और मंडल स्तर पर स्थित विभाग के दफ्तरों, डायट और विशिष्ट संस्थान में तीन वर्ष (31 मार्च 2021 तक) तक जमे बाबूओं का पटल परिवर्तन 10 जुलाई तक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 प्रतिशत से अधिक तबादले पर लेनी होगी अनुमति
रेणुका कुमार ने कर्मचारियों संख्या के सापेक्ष 20 प्रतिशत तक कर्मचारियों के तबादले करने के आदेश दिए हैं। 20 प्रतिशत से अधिक संख्या होने पर समूह क व ख के लिए मुख्यमंत्री और समूह ग व घ के लिए विभागीय मंत्री से अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं।

देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 20 जुलाई तक संपत्ति का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में देना होगा। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने प्रथम नियुक्ति तिथि और उसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के आदेश दिए हैं।


रेणुका कुमार के अनुसार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी एक प्रति 20 जुलाई 2021 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित अवधि तक संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सतर्कता जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed