{"_id":"6b09ee9355ec149a230cbf7a","slug":"education-and-awareness-are-essential-to-prevent-child-marriage-lucknow-news-c-13-lko1096-2026897-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता जरूरी
विज्ञापन
विकास भवन में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विज्ञान फाउंडेशन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित लोहिया सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर सरन पांडेय ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी। दिव्यांग कल्याण अधिकारी सतीश सिंह ने बच्चों के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञान फाउंडेशन के रामायण यादव ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए परिवारों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकने और जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन किशोरियों खुदान की फातिमा, मटियारी की विशमा खातून और इस्माइलगंज की सरिता को सम्मानित किया गया।