फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Editor of Pakistani newspaper 'Dawn' questions his government by giving UP example

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के संपादक ने यूपी की दी मिसाल, इमरान सरकार को घेरा

Mon, 08 Jun 2020 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 07:13 AM IST
सार

  • पाकिस्तानी अखबार डॉन के संपादक ने अपनी सरकार से पूछा कि बेहतर स्थिति में होने के बावजूद हमारे यहां मौतें ज्यादा क्यों

विज्ञापन
Editor of Pakistani newspaper 'Dawn' questions his government by giving UP example
फहद हुसैन - फोटो : face book

विस्तार

जनसंख्या घनत्व से लेकर जीडीपी तक कई मामलों में यूपी से बेहतर स्थिति में होने के बावजूद कोरोना के संक्रमण और उससे मौतों को रोकने के लिहाज से पाकिस्तान बहुत पिछड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


यूपी के मुकाबले वहां संक्रमण 10 गुना तो मौतों का आंकड़ा 8 गुना ज्यादा है। इन आंकड़ों को उठाकर पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डान’ ने अपनी ही सरकार को घेरा है। ‘डॉन’ के संपादक फहद हुसैन ने यूपी और पाकिस्तान की तुलना करते हुए ट्वीट कर अपने देश में मृत्युदर अधिक होने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


फहद ने ट्वीट में अपनी सरकार व जनता से पूछा है कि पाकिस्तान में संक्रमित मरीजों की इतनी अधिक संख्या में मौतें क्यों हो रही हैं, जबकि यूपी का जनसख्ंया घनत्व पाकिस्तान से करीब तीन गुना ज्यादा है। घनी आबादी कोरोना संक्रमण रोकने में बड़ी बाधा है, फिर भी यूपी में संक्रमण और मौतें बेहद कम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फहद ने लिखा कि 5 जून तक पाकिस्तान में करीब 2 हजार लोगों की जान गई जबकि यूपी में यह काफी कम महज 257 है। जबकि 7 जून के आंकड़े की तुलना करें तो पाकिस्तान में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख पार कर गया, जबकि यूपी में साढ़े 10 हजार है। 

वहीं, मौतों का आंकड़ा पाक में 2032 और यूपी में 275 है। वे स्पष्ट कहते हैं कि हम लॉकडाउन में उतनी कड़ाई नहीं कर सके, जितनी यूपी ने की। प्रति व्यक्ति आय में भी पाकिस्तान यूपी से बेहतर है, लेकिन हमारी सरकार लॉकडाउन खोलने को सही ठहराने के लिए यूपी का उदाहरण देती है। 


मैं अपनी जनता से पूछना चाहता हूं कि पाकिस्तान में इतनी मौतें क्यों हुई हैं, जबकि यूपी  में इतनी कम? गौरतलब है कि कोरोना का पहला केस पाकिस्तान में 29 मार्च को जबकि यूपी में 15 अप्रैल को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed