फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Edible Oil Becomes Cheaper by Up to rupees 20 Per Liter

Lucknow News: महंगाई के दौर में राहत, खाद्य तेल 20 रुपये लीटर तक सस्ता

Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Edible Oil Becomes Cheaper by Up to rupees 20 Per Liter
लखनऊ। महंगाई के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है। किराना बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां दालों और मसालों के दाम बढ़े हैं, वहीं तेल के सस्ते होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


यहियागंज के कारोबारी सिद्धार्थ गुप्ता के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में मांग में अचानक कमी आई है। इसका असर कीमतों पर साफ दिखा है। 180 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों तेल अब 160 रुपये में मिल रहा है। वहीं रिफाइंड तेल और पाम ऑयल के दामों में भी करीब 20-30 रुपये तक की गिरावट आई है। कारोबारियों का कहना है कि सरसों की नई फसल आने से बाजार में आपूर्ति बढ़ी है, जिससे दाम नीचे आए हैं। इसके अलावा, गर्मियों में तेल की खपत कम हो जाती है, जिससे मांग में गिरावट आती है।
विज्ञापन

न्यू हैदराबाद के व्यापारी संतोष गुप्ता के अनुसार, गांव और छोटे शहरों में गैस सिलेंडर की कमी के चलते होटल और खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ा है, जिससे तेल की खपत भी घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ड्यूटी और आयात का असर
कारोबारियों के मुताबिक, नेपाल से आने वाले पाम ऑयल की सप्लाई पर असर पड़ा है। वहीं भारत से नेपाल भेजे जाने वाले खाद्य तेल पर 100 रुपये से अधिक के सामान पर 80 प्रतिशत सीमा शुल्क लगने से निर्यात भी प्रभावित हुआ है। हालांकि, बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने और अर्जेंटीना से सोया रिफाइंड आयात के चलते कीमतों में नरमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed