{"_id":"66a9439adcfd4b10430655b3","slug":"ed-will-send-notice-to-company-who-conducted-sipahi-bharti-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी को ईडी भेजेगा नोटिस, अब संचालकों से की जाएगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी को ईडी भेजेगा नोटिस, अब संचालकों से की जाएगी पूछताछ
Wed, 31 Jul 2024 01:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:18 AM IST
सार
सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के मामले की जांच ईडी भी कर रहा है। हाल ही में ईडी के अधिकारियों ने मेरठ जेल में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री और विक्रम पहल से पूछताछ की थी। अब कंपनी के संचालकों की बारी है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजूटेस्ट के संचालकों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करने की तैयारी में है। जल्द ही संचालकों को नोटिस भेजकर लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय में तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारी उनसे ट्रांसपोर्ट कंपनी में पेपर चोरी होने के बारे में सवाल करेंगे। साथ ही, कंपनी द्वारा पूर्व में आयोजित कराई गई परीक्षाओं की जानकारी भी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के मामले की जांच ईडी भी कर रहा है। हाल ही में ईडी के अधिकारियों ने मेरठ जेल में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री और विक्रम पहल से पूछताछ की थी। अब कंपनी के संचालकों की बारी है।
विज्ञापन
वहीं, जेल में बंद बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल से भी पूछताछ करने की तैयारी है। जिन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, उन्हें भी ईडी ने नोटिस देकर तलब किया है। हालांकि इनमें से कोई अभी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ है।