{"_id":"5c4ea614bdec2237d601378f","slug":"ed-will-interrogate-to-sp-mlc-in-illegal-mining-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन: ईडी के समन पर नहीं पहुंचे सपा एमएलसी, दर्ज किया गया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन: ईडी के समन पर नहीं पहुंचे सपा एमएलसी, दर्ज किया गया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस
Mon, 28 Jan 2019 12:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा एमएलसी रमेश मिश्र को समन किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने विधान परिषद में बैठक होने का हवाला देकर न पहुंच पाने की बात कही। जिस पर ईडी उन्हें फिर से समन करेगी। सपा एमएलसी पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 17 जनवरी को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Lucknow: Enforcement Directorate has summoned Samajwadi Party MLC Ramesh Kumar Mishra to appear before them today, in connection with alleged illegal mining case in the state.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 28, 2019विज्ञापन
दरअसल, हमीरपुर में 2012 से 2016 के बीच हुए अवैध खनन के मामले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
एफआईआर में हमीरपुर की तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला समेत उन सभी 11 लोगों को नामजद किया गया था जिनके नाम सीबीआई की एफआईआर में थे।