फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raid at three fraudster businessman's home

फ्रॉड कर 56 करोड़ लोन लेने के मामले में तीन कारोबारियों के यहां ईडी के छापे

Wed, 21 Mar 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
ED raid at three fraudster businessman's home
- फोटो : demo
बैंकों से फ्रॉड करने के मामलों की जांच की कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कानपुर के तीन कारोबारियों की फैक्ट्री समेत घरों व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। जिन तीन लोगों के यहां ईडी ने छापे मारे  है, उनमें कारोबारी इरशाद आलम व उनके भाई के अलावा राजनीति से जुड़े मेहताब आलम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई कारोबारियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर पर की है। इन पर फ्रॉड कर विभिन्न बैंकों से 56 करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले दर्ज हैं। छापे में कई संपत्तियों के कागजात हाथ लगे। ये संपत्तियां इरशाद और उनके परिवारीजनों के नाम हैं।
विज्ञापन


सीबीआई की लखनऊ ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी मेसर्स हमीद लेदर फिनिसर्श और मेसर्स हमीद संस एक्सपोर्ट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। केस के मुताबिक इन दोनों फर्मों के नाम पर इलाहाबाद बैंक से 31.60 करोड़, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 13.66 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा से 8.20 करोड़ और बैंक ऑफ इंडिया से 4.02 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। यानि चारों बैंकों से कुल 56 करोड़ रुपये का लोन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस काम के लिए लोन, उसमें लगाया ही नहीं

ED raid at three fraudster businessman's home
जांच में पता चला कि लोन के लिए जो अकाउंट दिया गया था, वह नॉन फरफॉरमिंग एसेट (एनपीए) घोषित हो चुका है। यह तथ्य भी सामने आया कि लोन लेने के लिए इन कारोबारियों द्वारा जो कागजात बैकों में जमा किए गए थे, वे भी फर्जी थे। इसके अलावा, जिस काम के लिए लोन लिया गया था, उस पर खर्च करने के बजाय धनराशि को दूसरे मदों में खर्च कर दिया गया।

ईडी की छानबीन में पता चला है कि इरशाद ने फर्म के नाम पर लिए गए लोन की राशि मुंबई स्थित एक फिल्म निर्माण से जुड़ी कंपनी को डायवर्ट कर दी है। जबकि, लोन एक्सपोर्ट बिजनेस में उपयोग के नाम पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed