{"_id":"61485751ce6262157d6aa9ff","slug":"ed-officers-interrogated-to-azam-khan-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : जेल में भी आजम खां को सुकून नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने की पूछताछ, सीतापुर जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : जेल में भी आजम खां को सुकून नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने की पूछताछ, सीतापुर जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
Mon, 20 Sep 2021 08:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:22 PM IST
सार
सपा नेता आजम खान से पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम सीतापुर जेल पहुंच गई है। अधिकारी उनसे अलग कमरे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से सोमवार को सीतापुर जेल जाकर पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय ने 1 अगस्त 2019 को उक्त मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामपुर में आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय को मिले पैसों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने न्यायालय से अनुमति ली थी। न्यायालय ने 20 सितंबर से 24 सितंबर तक पूछताछ के लिए न्यायालय को अनुमति दी है।
विज्ञापन
मुख्तार और अतीक से भी पूछताछ करेगा प्रवर्तन निदेशालय
प्रवर्तन निदेशालय ने आजम खां से पूछताछ से पहले उनसे संबंधित सभी दस्तावेजों का अध्ययन किया है। पूछताछ से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने रामपुर पुलिस व प्रशासन से आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी और उससे संबंधित दस्तावेज मांगे थे। उधर, दो अन्य अलग-अलग मामलों में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद से पूछताछ के लिए भी प्रवर्तन निदेशालय को न्यायालय ने अनुमति दी है। जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय के एक-एक टीम बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी और गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से पूछताछ के लिए रवाना होगी। दोनों केही खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज कर चुका है।
विज्ञापन