Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED issues notice to woman director of real estate company in cough syrup case

कफ सिरप मामला: रियल एस्टेट कंपनी की महिला निदेशक को ईडी का नोटिस, शुभम के खाते से मिला 22 करोड़ का लेनदेन

Sun, 18 Jan 2026 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 02:18 PM IST
सार

कफ सिरप मामले में ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी की महिला निदेशक को नोटिस दिया है। ईडी के सामने दस्तावेजों के साथ दो दिन के भीतर पेश होना होगा। शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स फर्म के खाते से महिला निदेशक के खाते में 22 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 

विज्ञापन
ED issues notice to woman director of real estate company in cough syrup case
कफ सिरप कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाराणसी की एक रियल एस्टेट कंपनी की महिला निदेशक को नोटिस भेजा है। उसे दो दिन के भीतर दस्तावेजों के साथ पेश होने को कहा गया है। ईडी को शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स फर्म के खाते से महिला निदेशक के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर किए जाने की सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन


कफ सिरप मामले में ईडी मनी लॉन्डि्रंग का केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। तफ्तीश में सामने आया कि वाराणसी की रियल एस्टेट कंपनी का कनेक्शन शुभम जायसवाल से है। कंपनी की महिला निदेशक के बैंक खाते में शुभम की फर्म के खाते से 22 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसलिए महिला निदेशक से पूछताछ कर उसके बयान ईडी दर्ज करेगी। उसी आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ाएगी। मालूम हो कि रियल एस्टेट कंपनी के कारोबारी का कारोबार यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। उसका सराफा का भी बड़ा कारोबार है।

विज्ञापन

दस दिन की मांगी मोहलत नहीं मिली

महिला निदेशक ने दस दिन की मोहलत मांगी थी। इसके बाद पेश होने की बात कही थी लेकिन ईडी ने मोहलत नहीं दी। दो दिन का वक्त उनको दिया गया है। दो दिन में बैंक खाते समेत अन्य सभी दस्तावेजों के साथ ईडी के सामने पेश होना होगा। अगर वह पेश नहीं होती हैं तो ईडी आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी भी जांच की जद में, कसेगा शिकंजा

चूंकि कंपनी की महिला निदेशक के खाते में रकम भेजी गई है इसलिए पहले उससे ईडी पूछताछ करेगी। लेकिन मामले में कारोबारी भी जांच की जद में हैं। उस पर शिकंजा कसेगा। सूत्रों के मुताबिक यूपी से लेकर मुंबई तक के उसे कारोबार के बारे में ईडी जानकारी जुटा रही है। जल्द उसको भी नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed