{"_id":"65f4957efcc79762410ceeb4","slug":"ed-interrogated-to-gayatri-prajapati-son-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गायत्री प्रजापति के बेटे को ईडी ने पूछताछ के बाद छोड़ा, संपत्तियों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गायत्री प्रजापति के बेटे को ईडी ने पूछताछ के बाद छोड़ा, संपत्तियों की जांच शुरू
Sat, 16 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:07 AM IST
सार
ईडी को छापे में तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले जिन्हें जल्द ही जब्त कर लिया जाएगा। खनन घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति से गहन पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने उसे बृहस्पतिवार देर रात छोड़ दिया। अनुराग का अधिकारियों ने विस्तृत बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर आगे की जांच होगी। वहीं दूसरी ओर गायत्री और उनके करीबियों के ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों और कंपनियों की जानकारी की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो छापों के दौरान कंपनियों और बेनामी संपत्तियों में अरबों रुपये की काली कमाई को निवेश करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों को संदेह है कि खनन घोटाले की काली कमाई को सफेद करने के लिए शेल कंपनियों को बनाया गया। इसके जरिए रकम को डायवर्ट कर लखनऊ, मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों में गायत्री और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियों को खरीदा गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर ईडी के अधिकारी खनन घोटाले के आरोपी आईएएस अफसरों, खनन अधिकारियों, पट्टाधारकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन पर शिकंजा कसकर घोटाले के मास्टरमाइंड का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन