{"_id":"6440d628fcb0eee1900e2316","slug":"ed-has-attached-100-crore-rupees-property-of-babu-singh-kushwaha-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाबू सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुका है ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाबू सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुका है ईडी
Thu, 20 Apr 2023 11:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की अब तक 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। जांच में पता चला कि उन्होंने सरकार में रहने के दौरान आय से अधिक खर्च किया है।
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब दो अलग-अलग मामले दर्ज कराएं हैं। दोनों मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं। ईडी अब तक एनआरएचएम घोटाले में आरोपी कुशवाहा की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
ईडी ने कुशवाहा के मंत्री रहने के दौरान आय और व्यय के ब्योरे की पड़ताल की है। चुनावों में दिए गए शपथपत्रों के आधार पर संपत्तियों का मिलान किया गया। जांच में पता चला कि उन्होंने सरकार में रहने के दौरान आय से अधिक खर्च किया है। इसके अतिरिक्त उनके करीबी पूर्व एमएलसी इकबाल के खिलाफ भी इस मामले में फाइल खोली गई है। उनकी भी आय की जांच की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निगम चुनाव में सपा ने फोड़ा 'बम', सियासी हालात ने बदले समीकरण, प्राथमिकताएं और जातिगत आधार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी, पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी-बढ़ गई बिजली कटौती
पिछले लगभग छह सालों में ईडी एनआरएचएम घोटाले में कुशवाहा की सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुका है। इतना ही नहीं, हाल ही में सीबीआई ने मोबाइल एंबुलेंस और अस्पतालों में लगने वाले आरओ प्लांट घोटाले में भी इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसी चार्जशीट के आधार पर ईडी कार्रवाई आगे बढ़ा रहा है। अभी कई और मामले विचाराधीन बताए जा रहे हैं।