फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED filed case against 36 people including Jay Vajpayee.

बिकरू कांड : ईडी ने जय बाजपेयी समेत 36 लोगों पर दर्ज किया केस, खंगाले जाएंगे खाते

Tue, 15 Sep 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Sep 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
ED filed case against 36 people including Jay Vajpayee.
जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर विकास दुबे के फाइनेंसर जय बाजपेयी और उसके 36 अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआईटीई कर रही है, जबकि न्यायिक आयोग भी कुछ अन्य बिंदुओं की पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन


निदेशालय के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ विकास दुबे, उसके परिवार के सदस्यों और नजदीकी साथियों के अलावा उसके फाइनेंसर जय बाजपेयी और उसके नजदीकी कारोबारियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटाने के साथ ईडी यह भी पता कर रहा है कि धंधों में किन राजनेताओं व नौकरशाहों ने निवेश किया है। इसी क्रम में निदेशालय के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय से कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेज कर अभी तक सामने आई जानकारी का ब्योरा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में केंद्र के इशारे पर निदेशालय की आठ सदस्यीय टीम ने कानपुर से तथ्य जुटाए थे। सूत्रों के मुताबिक जय के सभी धंधों के साथ ही विकास की संपत्तियों की भी जांच की जानी है। मनी लांड्रिंग की धाराओं में दर्ज एफआईआर में दिनेश तिवारी, शिवम दुबे, अनुराग दुबे, संजय दुबे, श्यामू बाजपेयी, शशिकांत, गोपाल सैनी, बाल गोविंद, जहान यादव, विष्णु यादव समेत जिन 36 को नामजद किया गया है।

बड़े कारोबारियों से व्यावसायिक रिश्तों की भी पड़ताल होगी

सूत्रों के मुताबिक विकास व जय के नजदीकी बताए जा रहे कानपुर के दो बड़े कारोबारियों से उनके व्यावसायिक रिश्तों की भी पड़ताल की जाएगी। उम्मीद है कि बैंक खातों के लेनदेन से कई जानकारियां सामने आ सकती हैं। निदेशालय जल्द ही नामजद आरोपियों को नोटिस जारी कर औपचारिक पूछताछ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed