{"_id":"615e7d338ebc3e222b44e69f","slug":"ed-attached-112-crore-property-in-bike-boat-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाला : 112.36 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच, ईडी ने कई जिलों में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटाला : 112.36 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच, ईडी ने कई जिलों में की कार्रवाई
Thu, 07 Oct 2021 10:23 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:23 AM IST
सार
नोएडा में हुए 4000 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में ईडी ने मेरठ, नोएडा व हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कार्रवाई करते हुए 112.36 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाइक बोट घोटाला मामले में 112.36 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह संपत्ति गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. और संजय भाटी से जुड़ी कंपनियों की है।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक मेरठ स्थित मेसर्स जेनिथ टाउनशिप प्रा. लि. की सागा हैबिटेट परियोजना में फ्लैट, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित अरनी विश्वविद्यालय की जमीन व भवन, नोएडा के एमेडियस परियोजना का निर्माणाधीन टावर, साहा इंफ्राटेक प्रा. लि. और नोबेल बिल्डटेक के व्हाइट हाउस प्रोजेक्ट की सपंत्तियां अटैच की गई हैं।
विज्ञापन
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. और इंडिपेंडेंट टीवी लि. के नाम पर 26 अचल संपत्तियों और 22 बैंक खाते हैं। इसकी कीमत लगभग 103.73 करोड़ रुपये है। इसे पहले ही अटैच किया जा चुका है। जल्द ही और 60 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में नोएडा में 4000 करोड़ रुपये का बाइक बोट घोटाला सामने आया था। इसमें नोएडा के विभिन्न थानों में मुकदमे लिखे गए थे। जालसाज बाइक बोट के नाम पर लोगों से निवेश कराते थे और उसके बदले मोटा मुनाफा देते थे।
इसी की लालच में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया। बाद में कंपनी बंद कर सभी कर्ताधर्ता फरार हो गए। तब ठगी के शिकार लोगों ने एफआईआर करानी शुरू की। इस मामले की जांच राज्य की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा कर रही है।