{"_id":"68050eabbdf91ff6de0da9c9","slug":"eco-tourism-development-board-is-organizing-a-fam-trip-for-tourist-delegates-from-uk-us-germany-and-australi-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी की पर्यटन विशेषता को विश्व पटल पर पहुंचाएंगे यूके, यूस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी की पर्यटन विशेषता को विश्व पटल पर पहुंचाएंगे यूके, यूस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक प्रतिनिधि
Sun, 20 Apr 2025 08:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड 22 से 30 अप्रैल तक एक फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है। इसमें यूके, यूस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड 22 से 30 अप्रैल तक एक विशेष फैमिलियराइजेशन (फैम) ट्रिप का आयोजन कर रहा है। इसके तहत भारत सहित यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्यटन व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश भ्रमण पर आ रहा है। यह दल चंबल सफारी से वाराणसी तक भ्रमण करेगा।
विज्ञापन
यह फैम ट्रिप विदेशी टूर ऑपरेटरों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से परिचित कराने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत करने के लिए की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल यात्रा में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जानेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, 35 लाख का था पूरा खेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 24 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात के आसार, सात जिलों में ऊष्ण रात्रि की चेतावनी
इस दल में पर्यटन व्यवसायियों के साथ-साथ पत्रकार और ट्रैवल राइटर्स भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट, लेख व सोशल मीडिया पोस्ट से प्रदेश के प्राकृतिक आकर्षणों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाएंगे।
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को इस दल के भ्रमण की शुरुआत आगरा से होगी, जहां वे बटेश्वर और चंबल सफारी का अनुभव लेंगे। इसके बाद यह इत्र नगरी कन्नौज पहुंचेंगे, जहां इत्र निर्माण पर आधारित एक विशेष कार्यशाला भी होगी। कन्नौज की विश्व प्रसिद्ध इत्र परंपरा और उसकी बारीकियों को करीब से जानेंगे।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह दल दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण करते हुए राजधानी लखनऊ पहुंचेगा। यहां वे ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ लखनऊ की मशहूर चिकनकारी और प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद लेंगे।
लखनऊ के बाद प्रतिनिधियों को प्रयागराज की फैम ट्रिप कराई जाएगी। जहां वे संगम तट, ऐतिहासिक स्थलों और प्रसिद्ध फार्म स्टे प्लांट बंग्लो का दौरा करेंगे। अंत में, यह दल काशी पहुंचेगा। जहां वे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, गंगा आरती, सुबह ए बनारस, स्थानीय आर्ट एंड क्राफ्ट और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।