फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Possibility of lightning and thunderstorms in 24 districts, hot night warning in seven districts

UP : 24 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात के आसार, सात जिलों में ऊष्ण रात्रि की चेतावनी

Sun, 20 Apr 2025 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Apr 2025 03:44 PM IST
सार

मौसम विभाग ने यूपी के 24 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। वहीं, सात जिलों में ऊष्ण रात्रि होने की भविष्यवाणी की है।
 

विज्ञापन
UP: Possibility of lightning and thunderstorms in 24 districts, hot night warning in seven districts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लगभग 24 जिलों में रविवार को गरज चमक संग वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर समेत सात जिलों में ऊष्ण रात्रि की चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन

 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी और तराई में रविवार को कहीं-कहीं संभावित बूंदाबांदी के बाद सोमवार से मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़त से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'दुनिया में दोस्ती जैसी नेमत है...', कॉमेडियन जाकिर बोले- जरूरत पड़ने पर वो आपके लिए जान भी दे सकते हैं


- यहां है मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

- उष्ण रात्रि होने की संभावना
इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed