फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ECI takes feedback from district magistrates and SPs in Uttar Pradesh.

UP: चुनाव आयोग की अफसरों को हिदायत - कहीं भी पुनर्मतदान और हिंसा की नौबत आई तो बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने एक-एक जिलाधिकारी और एसएसपी से चुनावी तैयारियों की जानकारी ली है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने हिदायत दी।

विज्ञापन
ECI takes feedback from district magistrates and SPs in Uttar Pradesh.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों पर चर्चा की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस कप्तानों को प्रदेश में हर हालत में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हिदायत दी है। आयोग ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कहीं भी पुनर्मतदान या चुनावी हिंसा की नौबत आई तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और आयुक्त अरुण गोयल ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा की। आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


विधानभवन के तिलक हाल सुबह करीब 10 से रात 8 बजे तक चली मैराथन बैठक में सीईसी और आयुक्त ने एक-एक जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से उनके जिले में चुनाव की तैयारी पर बात की। साथ ही उनसे 2019 और 2022 के मतदान प्रतिशत, आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए प्रयास, मतदाता सूची पुनरीक्षण में बढ़ी मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, छाया, रेंप, फर्नीचर की व्यवस्था, संदिग्ध मतदान केंद्रों, गत चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की समीक्षा की। वहीं पुलिस से जिलों में आवश्यक फोर्स, अवैध शराब, मुफ्त सामान और नकद राशि का वितरण रोकने, असामाजिक तत्वों को पाबंद करने, हथियार जमा करने, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम सहित अन्य तैयारी की जानकारी ली। आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच से लेकर मतगणना तक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में तुरंत कार्रवाई करें। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, चुनाव प्रचार पर रोक लगाने जैसी बड़ी कार्रवाई भी करें। सीईसी ने प्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर स्थित जिलों में खास चौकसी रखने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों और पुलिस अफसरों ने चुनावी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी और कप्तान ही होंगे जिम्मेदार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दो टूक शब्द में कहा कि चुनाव में यदि कोई भी गड़बड़ी हुई तो जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि आयोग चुनाव के दौरान डीएम और कप्तान के अलावा किसी को नहीं जानता है।

हेटस्पीच पर सख्त कार्रवाई करें
राजीव कुमार ने कहा कि आयोग ने लोकसभा चुनाव में हेट स्पीच के लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार और भाषण में किन शब्दों का उपयोग नहीं कर सकते हैं यह भी स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में दिशा निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। सीईसी ने पिछले चुनाव में फर्रुखाबाद के स्ट्रांग रूम में आग लगने की घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में जो गड़बड़ी या अप्रिय घटनाएं हुई हैं, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।


वाराणसी प्रकरण में क्या कार्रवाई की
आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वाराणसी में एक निजी गाड़ी में ईवीएम पकड़े जाने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने दें। एक दो अधिकारियों की गलती से पूरे चुनाव पर प्रश्न चिह्न लग जाता है। सीईसी ने मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी जवाब मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed