फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ec removes restriction from amit shah

आयोग ने शाह पर लगा प्रतिबंध हटाया

Fri, 18 Apr 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
ec removes restriction from amit shah

चुनाव आयोग केप्रमुख सचिव आरके श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अमित शाह के वादे पर भरोसा करते हुए आयोग उन्हें रैली, रोड शो व प्रचार करने की अनुमति प्रदान करता है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि उन्हें यह दूसरा मौका दिया जा रहा है। साथ ही आयोग उनके प्रचार की गंभीरता से निगरानी करेगा।

उनकी जहां भी सभाएं होंगी वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने के निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं।

ये था आजम और अमित का बयान

ec removes restriction from amit shah

अमित शाह ने एक रैली में कहा बयान दिया था कि देश में बदलाव की लहर चल रही है़ जिससे कि केंद्र में मोदी सरकार आते ही मुलायम की सरकार गिर जाएगी। उन्होने मुलायम के नाम से पहले एक खास समुदाय का नाम जोड़ा था।

वहीं आजम खान ने कई ऐसे भाषण दिए जिस पर अन्य दलों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कारगिल युद्घ के बारे में आजम का बयान था कि यह युद्घ मुस्लिम सैनिकों की वजह से जीता जा सका था।

इसके अलावा आजम ने मोदी पर भी कई आपत्तिजनक बयान दिये। उन्होने मोदी को अपने भाषण में 'कुत्ते का बच्चा' भी कहा था।

यह पहला मौका था जब चुनाव आयोग ने किसी पर प्रतिबंध लगाया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कर सकेंगे प्रचार

ec removes restriction from amit shah

चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर प्रचार को लेकर लगाई गई पाबंदी हटा दी है। यानी अब अमित शाह भाजपा के लिए रैली, रोड शो व प्रचार में हिस्सा ले सकते हैं।

गौरतलब है कि एक चुनावी सभा में अमित शाह ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं सपा के मंत्री आजम खां पर आयोग ने अभी फैसला नहीं दिया है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आजम को भी आयोग की तरफ से राहत मिलेगी?

विज्ञापन

आजम पर अभी पाबंदी बरकरार

ec removes restriction from amit shah

चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल को भाजपा के अमित शाह व सपा के मंत्री मो. आजम खां पर भड़काऊ भाषण का दोषी मानते हुए दोनों के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दी थी।

इस मामले में अमित शाह ने 14 अप्रैल को चुनाव आयोग से अपने निर्णय पर फिर से विचार करने के लिए कहा था।

इस पत्र में अमित शाह में कहा है कि वे भविष्य में किसी भी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने की शपथ लेते हैं।

उन्होंने आयोग को यह भरोसा दिलाया है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो और कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत आए। इसी आधार पर चुनाव आयोग ने अमित शाह पर लगाई गई पाबंदी को हटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed