{"_id":"b5dd011659414907f7e6858f606f78ae","slug":"ebola-virus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबोला वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबोला वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर अलर्ट
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Aug 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीका में तेजी से फैले इबोला वॉयरस को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जरूरी कदम उठाने के लिए आवश्यक सुविधाएं देने की मांग की है।
जबकि उसने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर एयरपोर्ट पर डॉक्टरों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता कराने की मांग की है।
अफ्रीका से लखनऊ की कोई सीधी उड़ान नहीं है लेकिन दिल्ली होकर कनेक्टिंग विमान से यात्री लखनऊ पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से रोजाना 11 विमानों से करीब 2100 यात्री लखनऊ पहुंचते हैं। ऐसे में लखनऊ आने वाले विमानों के यात्रियों से इबोला वायरस के पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
एयरपोर्ट प्रशासन के पास अपनी कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है जिससे लखनऊ में आने वाले इस वायरस को रोका जा सके।
इसे देखते हुए ही एयरपोर्ट प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इबोला वायरस की जांच और रोकथाम के लिए डॉक्टर और दवाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन