ये फल खाने से बढ़ती सेक्स पॉवर, जानें खाने का सही समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए दवाओं के बजाय बेरीज (ड्राई फ्रूट्स, जामुन, स्ट्राबेरी, बेर आदि) खाना ज्यादा फायदेमंद है। इससे साइड इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। यह कहना है पद्मश्री, डॉ. बीसी राय अवार्ड विजेता और फोर्टिस अस्पताल नई दिल्ली के डॉ. अनूप मिश्रा का।
वह कानपुर यूनिवर्सिटी में ‘बायो डायवर्सिटी, ट्रेडिशनल मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ’ विषय पर आयोजित नेशनल सेमिनार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आधा मुट्ठी बेरीज सुबह 11 बजे और आधा मुट्ठी शाम पांच बजे खाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर भी प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय महिलाएं बहुत कमजोर हैं। मांसपेशियों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों को वजन उठाना चाहिए।
केजीएमयू लखनऊ के वीसी प्रो. रविकांत ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में तुक्का और लक नहीं चलेगा। स्टूडेंटों को पूरी किताब पढ़नी पड़ेगी। नई व्यवस्था बनाई है कि मेडिकल स्टूडेंटों और डॉक्टरों को तभी मार्कशीट दी जाएगी जब वह 100 फीसदी नंबर हासिल कर लेंगे।
सेमिनार में कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि जब तक पब्लिक की हेल्थ ठीक नहीं होगी, देश तरक्की नहीं कर सकता। केजीएमयू लखनऊ के प्रो. राकेश कुमार दीक्षित ने ‘यूज ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन इन पब्लिक हेल्थ’ पर विचार रखे। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. प्रवीन कटियार, सेक्रेटरी डॉ. एके गुप्ता व डॉ. मुनीश रस्तोगी ने आभार ज्ञापन किया।
बेडरूम में लगाएं शादी की फोटो तो होगा ये फायदा
इस दौरान प्रो. वीना रवि, प्रो. राकेश चंद्रा, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. ब्रज मोहन मौजूद रहे। प्रो. रविकांत जब तक मक्खी और मच्छर रहेंगे, डॉक्टर अमीर होते रहेंगे। सेमिनार में केजीएमयू लखनऊ के कुलपति प्रो. रविकांत ने यह कहकर एक बार तो मौजूद सभी डॉक्टरों को चौंका दिया।
इसके बाद उन्होंने वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर जमकर कटाक्ष किया। कहा पीने को स्वच्छ पानी नहीं है, गंदगी के कारण जगह-जगह मच्छर हैं, सड़कें ऐसी हैं कि एंबुलेंस भी समय से न पहुंच पाएं और वैक्सीन रखने को पर्याप्त रेफ्रिजरेटर नहीं हैं। ऐसे में पब्लिक हेल्थ पर बात करना बेमानी है। इस दिशा में बहुत काम करने की जरूरत है। हम सभी को भी साफ सफाई रखने का संकल्प लेना होगा। तभी बीमारी से बचा जा सकेगा।
राष्ट्रपति के फिजीशियन पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली ने कहा कि महिलाओं को अपने बेडरूम में शादी से पहले वाली फोटो लगानी चाहिए। शादी के बाद एक्सरसाइज न करने से हर महिला का वजन रोजाना दस ग्राम बढ़ता है। दस साल में करीब 36 किलोग्राम बढ़ जाता है। ऐसी दशा में पहले वाली फोटो एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करेगी। पुरुषों को भी बेल्ट का साइज बढ़ने पर खानपान पर सतर्क रहने की चेतावनी दी।