फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   East wind controls the heat wave conditions in the state

Lucknow News: पुरवाई से प्रदेश में लू की परिस्थितियों पर लगाम

Sun, 25 May 2025 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
East wind controls the heat wave conditions in the state

विज्ञापन
- प्रदेश के 36 जिलों में गरज चमक के आसार
- यूपी में इस साल चार दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसमी बदलाव से 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं भी लू की परिस्थितियां नहीं रहीं।हालांकि पूर्वा हवाओं में प्रयाप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार 25 मई से 2 जून के बीच लगने वाले नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे वाली रहने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी, तराई और वाराणसी मंडल में तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।
रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। वहीं तराई और दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी  में कहीं कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed