{"_id":"6548d1dba16dd1a5c904b075","slug":"earthquake-waves-in-lucknow-and-nearby-districts-in-uttar-pradesh-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: लखनऊ समेत कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, वैज्ञानिक बोले- 10 किमी थी गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: लखनऊ समेत कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, वैज्ञानिक बोले- 10 किमी थी गहराई
Mon, 06 Nov 2023 05:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:15 PM IST
सार
सोमवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.46 दर्ज की गई।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र नेपाल था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ अयोध्या समेत यूपी के कई इलाकों में सोमवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था और तीव्रता 5.6 थी।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र लखनऊ से 266 किमी दूर था। 4.16 मिनट पर भूकंप नेपाल में रिकॉर्ड हुआ है।
बीते शुक्रवार को भी लखनऊ से लगभग 262 किमी दूर नेपाल में भूकंप के झटकों का असर प्रदेश के कई जिलों में महसूस किया गया था।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, लखनऊ से उत्तर पूर्व में नेपाल भूकंप का केंद्र था। जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। वहीं, इसकी तीव्रता 5.46 दर्ज की गई।
विज्ञापन