{"_id":"68ab75c71e53a66d56079c83","slug":"earring-stolen-from-a-woman-on-the-pretext-of-asking-for-directions-lucknow-news-c-13-knp1002-1352214-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूटी बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूटी बाली
Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के जॉगर्स पार्क गेट नंबर-1 के सामने रविवार दोपहर पैदल जा रही कल्पना शुक्ला से रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी सवार बदमाश कान की बाली लूट ले गया।
बसंतकुंज योजना सेक्टर- पी निवासी कल्पना शुक्ला के मुताबिक रविवार दोपहर दो बजे वह छठे मील स्थित ससुराल जाने के लिए घर से पैदल निकली थीं। जॉगर्स पॉर्क गेट नंबर एक के पास एक युवक मुंह पर रुमाल बांधे हुए स्कूटी से पहुंचा और उनको रोक कर पार्क के अंदर जाने का रास्ता पूछने लगा। कल्पना उसको गेट का रास्ता बताने लगीं। इस बीच आरोपी युवक उनके दाहिने कान की बाली लूटकर आईआईएम रोड की तरफ भाग निकला। कल्पना ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे पर तब तक लुटेरा भाग चुका था। मौके पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने स्कूटी सवार लुटेरे को इधर-उधर तलाशा पर कोई सफलता नहीं लगी। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे के बारे में पता लगाया जा रहा है।