{"_id":"5a43516f4f1c1bf61b8b5425","slug":"e-rickshaw-will-not-be-allowed-to-run-after-6-p-m","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए लिया ये फैसला, शाम 6 बजे के बाद नहीं चलेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए लिया ये फैसला, शाम 6 बजे के बाद नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
परिवहन विभाग की क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में मंगलवार को राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें ई-रिक्शा की तादाद को कम करने और रात को सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाने की सहमति बनी। यानी ई-रिक्शा अब रात में सवारी नहीं ढो सकेंगे।
सड़कों पर सुबह से शाम तक लग रहे जाम के चलते उनके कई रूट को प्रतिबंधित करने का फैसला हुआ है। प्राधिकरण के सचिव एवं संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंडल आयुक्त अनिल गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम कौशल राज शर्मा एवं एसएसपी दीपक कुमार ने शिरकत की।
इसमें एसएसपी ने कहा गया कि ई-रिक्शा के चलते ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित हो रहा है, जिससे उनकी बढ़ती तादाद पर रोक लगाने के लिए पंजीकरण को प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा ई-रिक्शा के चलने के रूट तय हों और अति व्यस्त रूट पर संचालन को प्रतिबंधित किया जाए।

Trending Videos
नए ई-रिक्शा पंजीकरण को प्रतिबंधित करने पर फैसला
यही नहीं ई-रिक्शा अब सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही चलाए जाएं, जिससे ट्रैफिक का बढ़ा लोड कम हो सके। इस पर सचिव ने सहमति जताते हुए क्रियान्वयन कराने का आश्वासन दिया। सचिव ने बताया कि शहर में सवारी ढो रहे दूसरे जिलों के टैंपो एवं पहले से प्रतिबंधित रूट पर सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों की धरपकड़ का अभियान चलेगा। वहीं नए ई-रिक्शा के पंजीकरण को प्रतिबंधित करने पर फैसला लिया जाएगा।
वहीं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि सर्कुलेशन के जरिये शहर से गांवों को बस का संचालन करने के लिए 177 परमिट स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 47 परिवहन निगम और 130 प्राइवेट बस ऑपरेटर शामिल हैं। बैठक में इसकी विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।