{"_id":"62906bcc8a508048bf3abe4c","slug":"e-rickshaw-drivers-made-ruckus-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा, पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा, पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
Fri, 27 May 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 May 2022 12:36 PM IST
सार
पुलिस की कार्रवाई से नाराज ई रिक्शा चालकों ने लखनऊ में हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हटा दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर कलेवा चौराहे के पास ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। ई रिक्शा चालकों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया और पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक चौराहे से रॉन्ग साइड आ रहे ई-रिक्शा को पुलिसकर्मी ने दौड़ाया जो पलट गया इससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी का ई रिक्शा वालों ने रोड जाम कर किया। करीब 35 मिनट तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस आई और सभी रास्ता खाली करवाया।