फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw driver falls on the road after being hit by a vehicle, gets crushed by several vehicles

Lucknow News: वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा ई रिक्शा चालक, कई वाहनों ने रौंदा

Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver falls on the road after being hit by a vehicle, gets crushed by several vehicles
रामविलास गौतम की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। सैरपुर इलाके में बृहस्पतिवार की रात आउटर रिंग रोड के बीरमपुर अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की ई रिक्शे से टक्कर हो गई। ई रिक्शा चालक रामविलास गौतम (38) सड़क पर जा गिरे और कई वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

माल के दनौर गांव निवासी रामविलास के चचेरे भाई रवनेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे रामविलास ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में सैरपुर बीरमपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड अंडरपास के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन की उनके ई रिक्शा से टक्कर हो गई। ई रिक्शा चला रहे रामविलास उछलकर रोड पर जा गिरे। आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सड़क पर सिर के बल गिरे रामविलास बेहोश हो गए। इस दौरान उनके सिर को रौंदते हुए कई वाहन निकल गए।
विज्ञापन

आधा धड़ हो गया था क्षत-विक्षत, कपड़े से हुई पहचान : घटना के काफी देर के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने खबर ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राम सागर मिश्र अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेज दिया। रामविलास के जेब से मिले दस्तावेज से परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परजिनों ने शरीर पर मौजूद कपड़ों से शव की पहचान की। सिर व आधा धड़ क्षत-विक्षत हो गया था। परिवार में पत्नी रेनू और चार बच्चे हैं। एसओ सैैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed