फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-library will aid in research.

Lucknow News: शोध में मददगार होगा ई-पुस्तकालय

Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
E-library will aid in research.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम निम्बस डिस्कवरी टूल के माध्यम से ई-पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना था। गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देशन कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया। मुख्य वक्ता निम्बस की सपोर्ट टीम मैनेजर कनिष्का जिंदल ने बताया कि निम्बस डिस्कवरी टूल के जरिये विश्वविद्यालय के सभी इलेक्ट्रॉनिक और खुली पहुंच वाले संसाधनों को एक जगह खोजा जा सकता है। विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक शोध पत्रिकाओं, ई-पुस्तकों और डाटाबेस तक पहुंच बना सकते हैं। यह टूल दूरस्थ पहुंच की सुविधा भी देता है, जिससे कहीं से भी सामग्री का उपयोग संभव है। प्रशिक्षण में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके बताए गए। कनिष्का जिंदल ने बताया कि निम्बस टूल से शोधार्थी और शिक्षक अपने शोध के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से खोज सकते हैं। इससे शोध की गुणवत्ता बढ़ती है और समय की बचत होती है। एक प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed