फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conductors go on strike after being stopped from performing duty, e-bus services stalled

Lucknow News: ड्यूटी रोकने पर कंडक्टरों ने की हड़ताल, ठप रहीं ई बसें

Fri, 04 Sep 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Conductors go on strike after being stopped from performing duty, e-bus services stalled
दुबग्गा सिटी बस डिपो में प्रदर्शन करते कंडक्टर व ड्राइवर।
लखनऊ। दुबग्गा सिटी बस डिपो में 2021 से पहले भर्ती 170 संविदा कंडक्टरों की ड्यूटी रोकने के विरोध में बृहस्पतिवार को ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे सिटी ट्रांसपोर्ट की 40 इलेक्ट्रिक बसें डिपो में खड़ी रहीं। इससे करीब पांच हजार यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि, शाम को कर्मचारी प्रतिनिधियों और सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद छह बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके बाद कंडक्टर ड्यूटी पर लौट आए और बसों का संचालन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि दुबग्गा डिपो में तैनात अधिकारियों की मनमानी से 2021 से पहले संविदा पर भर्ती किए गए कंडक्टरों की ड्यूटी बिना किसी स्पष्ट आदेश के रोक दी गई थी। इससे नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। दुबग्गा डिपो से सिटी ट्रांसपोर्ट की 40 ई बसों का संचालन प्रभावित हुआ, जबकि निजी कंपनी पीएमआई की 75 बसें चलती रहीं।
विज्ञापन

देर शाम कर्मचारी प्रतिनिधियों राजकमल सिंह, कमलाकांत त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव और सूर्यभान पटेल की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग के साथ वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि 2021 से पहले भर्ती संविदा परिचालक रोडवेज में समायोजन के आदेश तक ड्यूटी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर सहमति बनी
ई बस संचालन बाधित होने के कारण कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट-उत्तम योजना का लाभ किलोमीटर संचालन और कर्मियों की संख्या के आधार पर तय करने, बस के ब्रेकडाउन होने पर शेष किलोमीटर के संबंध में मंडलायुक्त के आदेश को लागू करने और रोजाना संचालित इलेक्ट्रिक बसों की आय व प्रतिफलों की साप्ताहिक समीक्षा पर सहमति बनी। पांच बिंदुओं पर दो सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार कर उच्च प्रबंधन को भेजा जाएगा।


वर्ष 2021 से पहले संविदा पर भर्ती किए गए सिटी बस ड्राइवर और कंडक्टर परिवहन निगम में ट्रांसफर की मांग को लेकर हड़ताल पर गए थे। कर्मचारी यूनियनों से वार्ता हुई। छह बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद ई बसों का संचालन शुरू करा दिया गया।
-डीके गर्ग, एआरएम, दुबग्गा बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed