फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E Court to be set up for speedy disposal of cases of E Challan: Chief Minister

ई चालान के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण का लिए होगी ई कोर्ट की स्थापना : मुख्यमंत्री

Wed, 10 Feb 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
E Court to be set up for speedy disposal of cases of E Challan: Chief Minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियमों का अनुपालन न करने वाले वाहनों के ई चालान किये जाने के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए ई कोर्ट की स्थापना किए जाने को कहा है। उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में वाहनों के ई चालान का निस्तारण न्यायालयों के माध्यम से कराया जा रहा है। न्यायालयों पर कार्य के दबाव को देखते हुए ई कोर्ट की स्थापना का प्रस्ताव बना है।
विज्ञापन


इसके मुख्यमंत्री ने इसके मद्देनजर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बुधवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने एक संयुक्त बैठक कर इस कार्य को गति देने के विभिन्न बिन्दुओं पर विमर्श किया। बैठक में जानकारी दी गयी कि बीती सात जनवरी 2019 से 31 दिसम्बर 2020 तक कुल 1,13,33,367 किये गए।
विज्ञापन


जिन मामलों का निस्तारण जुर्माने से नहीं हो पाता उन्हें न्यायालय को भेजा जाता है। इनमें से कोर्ट में प्रेषित ई चालानों की संख्या 38,21,241 है। जबकि कोर्ट द्वारा निस्तारित ई चालानों की संख्या 1,78,999 तथा अनिस्तारित ई चालानों की संख्या 36,42,242 है। अधिकायिों का मानना है कि  लम्बित चल रहे लगभग 36 लाख मामले अगर शीघ्र निस्तारित होगे तो इनसे जुर्माने में मिली धनराशि से न केवल प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed