फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-content is helpful for students and teachers

ई कंटेंट के जरिए सुधरेगी छात्रां की बौद्घिक क्षमता और शिक्षक पढ़ाने में होगे दक्ष

Wed, 18 Sep 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
e-content is helpful for students and teachers
शिक्षकों और छात्रों को दक्ष बनाएगा ई-कंटेंट
विज्ञापन

सीबीएसई ने दीक्षा एप और पोर्टल पर लॉन्च किया विद्या दान योजना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित होने के लिए कदम बढ़ा दिया है। इस कड़ी में बोर्ड ने अपनी विद्या दान योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत न केवल छात्र अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं, बल्कि शिक्षक भी अपने पढ़ाने के तरीकों को रोचक बना सकते हैं। इस योजना को बोर्ड ने दीक्षा एप और पोर्टल पर सभी स्कूलों व छात्रों के लिए लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसपर कक्षा छह से 10 तक के लिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विद्या दान योजना के तहत बोर्ड ने सीबीएसई के प्रमुख स्कूलों से ई-कंटेंट मंगाए थे। स्कूलों की ओर से छात्रों को पढ़ाने के तरीके, विभिन्न विषयों से संबंधित नोट्स आदि शैक्षणिक सामग्री बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड ने चुनिंदा स्कूलों से प्राप्त सभी प्रकार की कंटेंट को एकत्रित कर ई-कंटेंट के जरिए पोर्टल और एप पर लॉन्च कर दिया है। यह पाठ्य सामग्री कक्षा छह से दस तक के छात्रों व शिक्षकों के लिए लाभदायक होगी। दूर-दराज के किसी भी स्कूल के शिक्षक व छात्र और आम लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें ऑडियो-वीडियो पाठ्य सामग्री भी उपलबध है। ई-कंटेंट अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में तैयार किया गया है। एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित सिलेबस के आधार पर इस कंटेंट को तैयार किया है। कोई भी एप डाउनलोड कर या फिर दीक्षा पोर्टल पर जाकर इसका लाभ उठा सकता है। बोर्ड के निदेशक, प्रशिक्षण डॉ. बिस्वजीत साहा के अनुसार इसके जरिए सभी स्कूल अच्छे कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित होंगे। शिक्षकों और छात्र दोनों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

छात्रों और शिक्षकों की क्षमता में होगा निखार
सभी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल एक जैसा नहीं रहता। वहीं छात्रों व शिक्षकों की दक्षता व क्षमता भी भिन्न होती है। ऐसे में सभी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में बहुत ज्यादा फर्क होता है। इस ई-कंटेंट के माध्यम से स्कूल, छात्र व शिक्षक प्रमुख स्कूलों के पढ़ाई के तरीकों को अपना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शिक्षकों व छात्रों को मिलेगा फायदा :
- शिक्षकों को किसी भी पाठ को समझने और उसे छात्रों को समझाने के तरीके में मदद मिलेगी।
- पाठ के प्रमुख बिंदुओं व टॉपिक पर विशेषज्ञों के नोट्स होंगे।
- कक्षाओं को सही तरीके से संचालित करने में शिक्षकों को मदद मिलेगी।
- छात्रों को पाठ को समझने के लिए रिफ्रेंस किताबों का सहारा नहीं लेना होगा। ज्यादा पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।
- क्वेश्चन बैंक उपलब्ध रहेगा। इससे न केवल कक्षा बल्कि घर पर भी अभ्यास करने के खूब अवसर मिलेंगे।
- एनसीईआरटी की किताबें पीडीएफ के रूप में उपलब्ध रहेंगी।
- कक्षा दस के सभी विषयों की मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध रहेगी।
- प्रयोग के माध्यम से पढ़ाई की रोचक पाठ्य सामग्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed