फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e blood bank service in uttar pradesh

ये जरूरी जानकारी बचा सकती है आपकी जान

Wed, 11 Mar 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Mar 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
e blood bank service in uttar pradesh

प्रदेश सरकार सूबे में ई-ब्लड बैंक सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत सभी सरकारी ब्लड बैंकों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी।

विज्ञापन


साथ ही किस ब्लड बैंक में किस-किस ग्रुप का कितने यूनिट ब्लड है इसकी जानकारी भी मात्र एक क्लिक पर मिल सकेगी।

इसके जरिये रक्तदाता भी यह देख सकेंगे कि उनके ब्लड का क्या इस्तेमाल हुआ है। अभी तक प्रदेश में ब्लड बैंकों की निगरानी का कोई अच्छा तंत्र नहीं है।

इससे कई जिलों के ब्लड बैंक मनमानी करते हैं। रक्त की कालाबाजारी की भी कई जिलों से शिकायतें मिलती रहती हैं।

साथ ही तीमारदारों को खून के लिए एक से दूसरे ब्लड बैंक की दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन ई-ब्लड बैंक सेवा शुरू हाने से वे कहीं से भी यह पता कर सकेंगे कि उनकी जरूरत के ग्रुप का खून किस ब्लड बैंक में हैं।

जुड़ेंगे जिले के ब्लड बैंक

e blood bank service in uttar pradesh

जरूरतमंदों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें ब्लड बैंकों की निगरानी के लिए ई-ब्लड बैंक सेवा शुरू करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रदेश सरकार के पास भेजा है।

इस सेवा से सूबे के सभी जिलों के ब्लड बैंक आपस में जुड़ जाएंगे। इससे यह भी पता चल जाएगा कि किस जिले में कितने ब्लड की जरूरत है।

उसी के अनुसार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करवाकर रक्त की व्यवस्था की जा सकेगी। सभी ब्लड डोनेशन कैंपों की सूचना भी वेबसाइट पर एक कैंलेडर बनाकर दर्ज की जाएगी।

इस सेवा से रक्तदाता का पंजीकरण व कैंप पंजीकरण भी आसानी से हो सकेगा। इसका सॉफ्टवेयर इस तरह से तैयार किया गया है कि ब्लड की खरीद-फरोख्त में होने वाले खेल को रोका जा सकेगा। इससे ब्लड बैंकों के काम में पारदर्शिता भी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed