{"_id":"5e1d807b8ebc3e87de7e192d","slug":"e-bikes-will-run-on-rent-like-mumbai-and-goa-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और गोवा की तर्ज पर लखनऊ में भी किराए पर चलेंगी ई-बाइक, यूं पाएंगे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और गोवा की तर्ज पर लखनऊ में भी किराए पर चलेंगी ई-बाइक, यूं पाएंगे सुविधा
Tue, 14 Jan 2020 02:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
ई-बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मुंबई व गोवा की तर्ज पर किराए पर बाइक चलेंगी। इससे लोगों का आवागमन आसान होगा। सोमवार को यूपी सरकार के राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने दो कंपनियों को बाइक संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसको ई-बाइक का नाम दिया गया है।
पहले चरण में इन कंपनियों को पांच-पांच परमिट देकर बाइक का संचालन कराया जाएगा। एसटीए के सचिव डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि जिन कंपनियों के बाइक चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, उनमें बीगो और बीके राइट्स हैं।
राजधानीवासी इन कंपनियों की बाइक को किराए पर लेकर कामकाज निपटाने के बाद दूसरे स्टैंड पर खड़ी कर सकेंगे। सचिव का कहना कि कंपनियों का दावा कि वह फरवरी में पांच-पांच बाइक को किराए पर देने की सुविधा शुरू कर देंगे।

इस तरह से समझें
मान लीजिए कोई व्यक्ति चारबाग स्टेशन से बाइक को किराए पर लेकर मुंशी पुलिया जाए और अगर उसको चारबाग वापस नहीं लौटना है तो वह बाइक को कंपनी के मुंशीपुलिया स्टैंड पर भी खड़ी कर जा सकते हैं। इससे लोगों का सफर आसान और सस्ता भी होगा।
ऐसे पाएंगे सवारी की सुविधा
- मोबाइल एप से होगी बुकिंग - क्षेत्रीय प्राधिकरण तय करेगा किराया - मेट्रो स्टेशन से लिंक होगी बाइक -जीपीएस से बाइक की निगरानी - ऑटोमैटिक ई-लॉक सिस्टम
ऐसे पाएंगे सवारी की सुविधा
- मोबाइल एप से होगी बुकिंग - क्षेत्रीय प्राधिकरण तय करेगा किराया - मेट्रो स्टेशन से लिंक होगी बाइक -जीपीएस से बाइक की निगरानी - ऑटोमैटिक ई-लॉक सिस्टम