फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During the Rath Yatra, the region-wise election preparation is also being assessed.

रथयात्रा के दौरान क्षेत्रवार चुनावी तैयारी भी आंक रही है प्रसपा

Mon, 08 Nov 2021 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

पांचवें चरण की रथयात्रा की शुरुआत मंगलवार को पॉलीटेक्निक चौराहे से होगी।

विज्ञापन
During the Rath Yatra, the region-wise election preparation is also being assessed.
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) गठबंधन के साथ ही अपनी तैयारी का भी आकलन कर रही है। एक चरण की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा पूरी होने के बाद उसकी समीक्षा की जाती है। इसके बाद अगले चरण की रणनीति बनती है। पांचवें चरण की रथयात्रा की शुरुआत मंगलवार को पॉलीटेक्निक चौराहे से होगी।

विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और महासचिव आदित्य यादव अंकुर 12 अक्तूबर से मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत किए हैं। अब मंगलवार को पांचवें चरण की रथयात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से शुरू होने वाली यह यात्रा बाराबंकी, बहराइच होते हुए गोंडा पहुंचेगी। यहां से बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर होते हुए अयोध्या में 14 नवंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन


यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं आदित्य यादव अंकुर की मौजूदगी में हुई बैठक में रूट, जनसभा और रात्रि विश्राम स्थल पर हुी तैयारी की समीक्षा की गई। तय किया गया कि हर बाजार में छोटी-छोटी जनसभा की जाएगी। बैठक में प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, हरिशंकर यादव, व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, अभिषेक सिंह, योगेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed