Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During assembly proceedings SP general secretary Shivpal Yadav praised Akhilesh by reciting couplet

विधानसभा कार्यवाही: 'अंधेरों की सरकार अब जाने वाली है...', शिवपाल यादव ने शेर पढ़कर की अखिलेश की तारीफ

Fri, 28 Feb 2025 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 10:34 PM IST
सार

विधानसभा कार्यवाही के दौरान सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शेर पड़कर अखिलेश यादव की तारीफ की। उन्होंने बजट को गुमराह करने वाला करार दिया। 

विज्ञापन
During assembly proceedings SP general secretary Shivpal Yadav praised Akhilesh by reciting couplet
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जमकर शेरो-शायरी की। उन्होंने शेर के जरिए सरकार पर हमला किया तो दूसरे शेर के जरिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए पार्टी के नेताओं को पैगाम भी दिया।

विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि बजट के जरिए सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री द्वारा पढ़े गए शेर का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया
विज्ञापन



 

विपक्ष ने मेज थपथपा कर स्वागत किया

खुद को आसमान में उड़ता हुआ बाज समझ रहे हैं, हकीकत यह है जमीं पर जनता बदहाली से कराह रही है। आपकी निगाहें सूरज के ठिकानों तक होगी, पर क्या यह बताने की जहमत उठाएंगे कि देश का किसान कब तक सूखे खेतों को ताकता रहेगा। युवा कब तक बेरोजगारी की तपती धूप में तपते रहेंगे। विपक्ष ने इस शेर का मेज थपथपा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आउटसोर्सिंग में 14500 की जगह सिर्फ 8500 मानदेय देने, बिजली बिल में लाइनमैन द्वारा गलत तरीके से वसूली करने, जीएसटी के जरिए मजदूरी करने वालों से भी टैक्स लेने की बात कही। उन्होंने प्रदेश में चल रही सिंचाई परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। 

अंधेरों की सरकार अब जाने वाली है...

सरकार पर विभिन्न परियोजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, अंधेरों की सरकार अब जाने वाली है, जनता की हुंकार अब आने वाली है। झूठ के महल अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे, नेताजी के सिपाही अब फिर से लड़ेंगे। हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, यही है समाजवादियों का पैगाम। अखिलेश हैं उम्मीद, अखिलेश हैं शान, 2027 में फिर होगा उनका नाम।

इस शेर के पढ़ते ही सपा विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed