फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   durga shakti nagpal meets akhilesh yadav

दुर्गा ने अखिलेश को दी सफाई, आज बहाली मुमकिन

Sun, 22 Sep 2013 02:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
durga shakti nagpal meets akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। आखिरकार दुर्गाशक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखते हुए सफाई दे दी है।

विज्ञापन


हमें मिल रही जानकारी के मुताबिक, दुर्गा सिंह नागपाल ने शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से छोटी-सी मुलाकात की और पूरे मामले पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा।

सूत्रों के मुताबिक, दुर्गा ने माफी भी मांगी है और उन्हें कल तक बहाल भी कर दिया जाएगा।

हालांकि कुछ जानकार कह रहे हैं कि इसके पीछे दुर्गा की माफी नहीं, बल्कि प्रशासनिक नियम हैं। दरअसल, नियमानुसार दुर्गा को अब बहाल करना जरूरी है क्योंकि उन्हें निलंबित हुए एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। नियम कहता है कि किसी आईएएस अफसर को एक महीने से ज्यादा दिनों तक निलंबित नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी के प्रमुख सचिव आरएम श्रीवास्तव को इस मामले की पूरी जांच करने को कहा गया था। जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आरएम श्रीवास्तव ने ही दुर्गा से बात करके इस पूरे मामले को शांति से निपटाने का रास्ता निकाला है।

गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर में एक निर्माणाधीन मसजिद की दीवार गिराने का आदेश देने के आरोप में दुर्गा शक्ति को निलंबित कर दिया गया था।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दुर्गा के निलंबन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार ने तत्परता से कार्रवाई करके सराहनीय कार्य किया।

मुलायम ने कहा था कि पता नहीं क्यों एसडीएम दुर्गाशक्ति ने पूरे मामले को घुमाया, जिससे वहां सांप्रदायिक शक्तियों को दंगा भड़काने का मौका मिल गया था।

20 अगस्त को भी खबर आई थी कि आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन जल्द ही खत्म हो सकता है। शासन ने बताया था कि नागपाल को दी गयी चार्जशीट का जवाब मिल गया है और इसका परीक्षण किया जा रहा है।

हालांकि, उसके बाद कोई फैसला नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed