फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   durga shakti may get relief

दुर्गा शक्ति को जल्द मिल सकती है राहत

Sun, 04 Aug 2013 07:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 07:17 AM IST
विज्ञापन
durga shakti may get relief

निलंबित आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल केमुद्दे पर चौतरफा घिरी सरकार पर

विज्ञापन
केन्द्र का दबाव बढ़ता जा रहा है।

लड़ाई अब केन्द्र और राज्य की तरफ मुड़ गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कोई बीच का रास्ता निकालकर उन्हें राहत देगी। सरकार एक नोटिस देकर उन्हें भविष्य में इस तरह के कदम न उठाने की चेतावनी देकर निलंबन वापस ले सकती है।

शनिवार को दिनभर नागपाल को लेकर राजधानी में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कभी जांच कमेटी के गठन की अफवाह उड़ी तो कभी मुख्यमंत्री से मुलाकात की लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अफवाहों का गुब्बारा शाम होते- होते फुस्स हो गया। शुक्रवार को मुख्य सचिव से मिलकर नागपाल ने अपना प्रत्यावेदन दिया। उनका कहना था कि उन्हें जिलाधिकारी ने आदेश दिया था और उन्हीं केआदेश का पालन करते हुए वह कादलपुर गांव गई थीं।

वहां पर जो भी निर्माण कार्य हो रहा था, वह वहां की स्थानीय जनता ने गिराया। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। वहां पर किसी भी तरह का धार्मिक स्थल नहीं था और न ऐसे किसी निर्माण को गिराया गया।


उधर, शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय ने नागपाल मुद्दे पर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है।

केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय के राज्यमंत्री नारायण सामी पहले ही राज्य सरकार से रिपोर्ट मांग चुके हैं लेकिन उसने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है।

केन्द्र का दबाव और बढ़ने की संभावना के मद्देनजर राज्य सरकार बीच का रास्ता निकाल नागपाल को बहाल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed