फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dumpy roads to be constructed all over again.

दुबारा बनेंगी समग्र गांवों की जर्जर सड़कें

Mon, 08 Sep 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Sep 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
dumpy roads to be constructed all   over again.

राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चुने गए गांवों के जर्जर संपर्क मार्ग दुबारा बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए सौ करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों से ऐसी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट भी मांगे गए हैं।

इस योजना के पहले चरण में वर्ष 2012-13 और 2013-14 के समग्र गांव चुने गए हैं। लेकिन मजरों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

मुख्य राजस्व ग्रामों के संपर्क मार्ग ही दुरुस्त किए जा सकेंगे। इन दो वित्त वर्षों में 3701 गांवों का चयन किया गया था। इनमें से 1704 गांवों की सड़कें नई हैं जबकि 1997 गांवों की सड़कें कई साल पुरानी हैं।


पुरानी सड़कों में से अधिकांश चलने लायक नहीं रह गई हैं। लिहाजा राज्य सरकार ने पहली बार इन सड़कों के पुनर्निर्माण का फैसला लिया।

सूत्रों के मुताबिक हर जिले को एक से डेढ़ करोड़ दिया जाएगा। इसके लिए जिलों से एस्टीमेट मांगे गए हैं। अभी तक कई जिलों से एस्टीमेट मुख्यालय को मिल भी चुके हैं, जहां इनका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन ने निर्देश दिए हैं कि पहले चरण में सिर्फ ध्वस्त हो चुके मार्गों को ही शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed