फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumping yard to be removed; wheel clamps to be installed on trucks parked illegally.

Lucknow News: डंपिंग यार्ड हटेगा, अवैध पार्किंग में खड़े ट्रकों के पहियों में लगेगी क्लिप

Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dumping yard to be removed; wheel clamps to be installed on trucks parked illegally.
कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन

लखनऊ। सिटी स्टेशन के निकट स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग पर बना नगर निगम का कूड़ा डंपिंग यार्ड अब हटेगा। साथ ही अवैध पार्किंग कर खड़े ट्रकों के पहियों में नगर निगम क्लिप लगाकर चालान करेगा और जुर्माना वसूलेगा।

अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाए जाने के बाद नगर निगम की ओर से कचरा साफ कराने की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को रास्ते से कचरा हटाए जाने के बाद शुक्रवार को फिर यहां कूड़ा डाल दिया गया। इसे लेकर नगर निगम घिरा तो शाम को ट्रक भेजकर कूड़ा उठाया गया। वहीं, नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी ने शुक्रवार शाम को बैठक कर कचरा डंपिंग यार्ड हटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर सकते हैं स्थानीय लोग
मोहम्मद अकरम, मोहम्मद जुनैद आदि स्थानीय निवासी भी नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से बेहद नाराज हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उनके बच्चे इस कॉलेज में पढ़ते हैं। रास्ते की दशा खराब होने से निकलना मुश्किल है। यदि इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iजुबिली कॉलेज के सामने कचरा डंपिंग यार्ड समाप्त किया जाएगा। फिलहाल यहां एक बड़ा कूड़ादान रखा जाएगा। अगले 15 दिनों में पूरी तरह से यहां की समस्या दूर हो जाएगी। सड़क पर खड़े ट्रकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। I

I- सतीश यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी, नगर निगमI

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

कॉलेज के मार्ग पर दोपहर में पड़ा कूड़ा और रात में सफाई करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed