फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumper collides in fog, cleaner killed, four injured

Lucknow News: कोहरे में भिड़े डंपर, क्लीनर की मौत, चार लोग घायल

Sat, 23 Nov 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Dumper collides in fog, cleaner killed, four injured
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शोभवापुर गांव के बाद टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर दोसड़का के निकट बृहस्पतिवार देर रात दो डंपरों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक डंपर के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इससे करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कोहरे की धुंध छाने के चलते हादसे की आशंका है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहे डंपर की देर रात करीब डेढ़ बजे फतेहपुर की ओर जा रहे खाली डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डंपरों के इंजन वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद दोनों डंपरों पर सवार बाराबंकी के डिबियापुर हैदरगढ़ निवासी सूरज यादव (33) पुत्र रूपमपाल यादव व गांव के ही क्लीनर सतनाम रावत (32) पुत्र स्वामीनाथ, बाराबंकी के समसरा गंगापुर निवासी पिता पुत्र रामतीरथ (60), सच्चिदानंद मिश्र (45) व दूसरे डंपर का चालक बस्ती जिला के जमुआंवा सोनहा निवासी रंजीत उर्फ रामजीत (32) पुत्र रामबागीच गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों डंपरों के चालक व क्लीनर क्षतिग्रस्त इंजन में फंसे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकलवाया और फौरन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने खाली डंपर के क्लीनर सतनाम रावत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज, रंजीत, रामतीरथ व सच्चिदानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईवे पर हादसा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आई पुलिस ने दोनों डंपरों को सड़क से बाहर करके यातायात को सामान्य कराया। आशंका है कि कोहरे की धुंध छाई थी। कुछ दिख नहीं रहा था। इसी वजह से दोनों डंपरों में भिड़ंत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed