14 से कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदलेंगे रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के नूनखार-बैतालपुर ट्रैक के दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 जुलाई से शुरू होगा।
इसके चलते इस ट्रैक पर 14 जुलाई से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे 21 जुलाई को 15107 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को रद्द करेगा।
जबकि इसी दिन मथुरा से छपरा जाने वाली 15108 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का संचालन भी रद्द रहेगा। इसके अलावा रेलवे 12 जुलाई से आम्रपाली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करेगा।
20 और 21 जुलाई को मंडुआडीह से चलने वाली 15007 मंडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से ही वापस लखनऊ आएगी।
यह ट्रेन मंडुआडीह-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। जबकि 19 और 20 जुलाई को लखनऊ से चलने वाली 15008 लखनऊ-मंडुआडीह एक्सप्रेस गोरखपुर में ही रद्द कर दी जाएगी।
इस तरह होगा ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
-12, 13, 14, 15, 16, 17,18, 19 जुलाई को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग की जगह सीवान-थावे- कप्तानगंज- गोरखपुर होकर चलेगी
-14, 15 -16, 17, 18, 19, 20 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर के रास्ते लखनऊ आएगी।
-14 जुलाई को गुवाहाटी से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
इस रास्ते से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस
-13, 14, 15 व 16, 17, 18, 19, 20 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोरखपुर -कप्तानगंज-थावे-सीवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- 17 को भागलपुर से चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर होकर चलगी। -20 जुलाई को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12491 मुजफ्फरपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
-19 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस कप्तानगंज-थावे-सीवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
गरीब रथ का ये होगा रास्ता
-20 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान होकर जाएगी।
-20 को नई दिल्ली से चलने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी राजधानी एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान होकर प्रस्थान करेगी।
-20 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान होकर जाएगी।